Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

सर्राफ व्यापारी को चकमा देकर एक युवक अंगूठी लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आज सोमवार को कस्बे की मुख्य बाजार में एक युवक सर्राफा दुकान से सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।‌जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला साहूकारा निवासी सर्राफा व्यापारी प्रहलाद अग्रवाल की मुख्य बाजार में गंगवार मेडिकल स्टोर के पास मोनिका ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान है।सर्राफा व्यापारी ने बताया कि आज 5 अक्टूबर दिन सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे सर्राफा व्यापारी प्रहलाद अग्रवाल अपने बेटे अंकित अग्रवाल के साथ दुकान पर बैठे थे। तभी एक युवक सोने की अंगूठी खरीदने के बहाने आया। उस युवक को सर्राफा व्यापारी ने अंगूठियां दिखाईं, इसी सर्राफा व्यापारी अंकित अग्रवाल का कहीं से फोन आ गया उसके बाद व्यापारी फोन रिसीव करने के बाद वह अपने घर चले गए। दुकान पर सर्राफा व्यापारी प्रहलाद अग्रवाल को अकेला देखकर आरोपी युवक सोने की अंगूठी पहनकर बाहर निकला और मौका देखकर फरार हो गया।
दुकानदार का शोर सरावां सुनकर व्यापारी इकट्ठे हो गए और तुरंत आरोपी युवक का पीछा किया, लेकिन वह गलियों में ओझल हो गया।सर्राफा व्यापारी के साथ हुई ठगी की सूचना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल तुरंत कस्बे के तमाम व्यापारीयों के साथ मौके पर पहुंचे। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने सीओ हाईवे देवेश सिंह से बात कर दिनदहाड़े हुई लुट की घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने और बाजार में पुलिस पिकेट लगाने की मांग की है। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। लूट की घटना का विरोध एवं आक्रोश व्यक्त करने वालो ने व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सर्राफा व्यापारी नीरज गोयल, नरेश ऐरन, दीपक अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, राज कपूर गुप्ता, दीपक गोयल, शुभम अग्रवाल, विजय कुमार गुप्ता, मनोज गोयल, राजेश गुप्ता, अकरम खान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, जगत सिंह उर्फ सनी, मयंक अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, प्रेमपाल गंगवार, पंकज गोयल आदि व्यापारी और कस्बा वासी मौजूद रहे। सभी व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त कर लुट की घटना का जल्द से जल्द खुलासा की मांग की है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!