Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

दशहरा पर्व पर विद्यालय में डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम


​बरखेड़ा। मुड़िया हुलास, बरखेड़ा कलां स्थित ज्योति पाठक मेमोरियल एकेडमी में दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक डांडिया नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
​कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद पारम्परिक परिधानों में सजी छात्राओं ने डांडिया और गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। पूरा विद्यालय प्रांगण भक्तिमय संगीत और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
​इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र पाठक जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में अपनी कला और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।
​विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज वर्मा जी ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की और बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां  बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं।
​कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकों व स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी बच्चों को पुरस्कार व मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
​

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!