Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के घुसने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति कथित तौर पर चोरी के इरादे से दुकान के अंदर घुसा था। इसी दौरान लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों को देखकर वह घबरा गया और छत से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा।

छत से कूदने के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि व्यक्ति चोरी के इरादे से घुसा था या कोई और वजह थी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

—

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!