Latest Posts
Accidenthome उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

​तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाई जख्मी

Accident
​बरखेड़ा। कस्बे में मोबाइल खरीदने आ रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आज शनिवार को रात 7बजे के लगभग ​ग्राम पिपराखास निवासी संजीव कुमार (22) शनिवार को अपने छोटे भाई दीपक (17) के साथ बाइक से मोबाइल खरीदने बरखेड़ा आ रहे थे। जैसे ही वे बरखेड़ा-पिपरा मार्ग पर रम्पुरा नत्थू की नहर की पुलिया के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात चार पहिया वाहन ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। यह सारी जानकारी घायल के पिता वेदप्रकाश ने  मीडिया को बताया हैं।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी बरखेड़ा में भर्ती कराया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
​

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!