Latest Posts
home उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली 

जन्माष्टमी मेले में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

बरेली। मीरगंज क्षेत्र के गांव हल्दी कलां में जन्माष्टमी मेले के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव हल्दी कलां में जन्माष्टमी पर हर साल मेला आयोजित होता है। इसी मेले में लाइट का काम करने वाले बृजपाल के साथ अरविंद गया था। बताया जाता है कि अरविंद एक दुकान पर बिजली का बल्ब लगा रहा था, तभी करंट लगने से वह बेहोश…

Read More
home उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली 

बरेली : जन्माष्टमी पर्व पर पुलिस लाइन में भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

बरेली। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में रविवार देर शाम भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर एसएसपी अनुराग आर्य की अगुवाई में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।   कार्यक्रम में एडीजी, डीआईजी, जिलाधिकारी सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों ने सहभागिता की। मशहूर शायर वसीम बरेलवी की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी। पुलिस लाइन में मंचित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को नृत्य-नाटिका और भजन के माध्यम से जीवंत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कोतवाली थाना…

Read More
home उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली 

आंवला में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण

उमाभारती बोलीं रानी राष्ट्र की धरोहर बरेली। जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर आंवला में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहाँ मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा भी हुई, जिसमें रानी अवंतीबाई के जीवन संघर्ष और बलिदान से सभी को अवगत कराया गया। मंच से समाज को एकजुट होने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री उमा…

Read More
home उत्तर प्रदेश बरेली 

बरेली: 10 चोरी की बाइक के साथ 6 बाइक चोर गिरफ्तार

बरेली। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों में संलिप्त 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी और मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए चोर जिले के…

Read More
home उत्तर प्रदेश पीलीभीत बरेली 

देवहा नदी में उफान, पीलीभीत में बाढ़ का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

पीलीभीत। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बीच ड्यूनी डैम से 51 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से देवहा नदी उफान पर है। इसके चलते शहर और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। शुक्रवार को कई निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। ड्यूनी डैम में पानी का दबाव बढ़ने के बाद गुरुवार सुबह से ही देवहा नदी में पानी छोड़ा जाने लगा, जो रात तक 51 हजार क्यूसेक पहुंच गया। इससे नदी…

Read More
home उत्तर प्रदेश पीलीभीत बदायूं बरेली 

पीलीभीत में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे के रंग में रंगा शहर

पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर में देशभक्ति का उत्साह चरम पर रहा। गुरुवार की शाम से ही सरकारी इमारतों और प्रमुख बाजारों में तिरंगा रोशनी और सजावट की रौनक छा गई थी। शहर के मंदिरों को केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारों से सजाकर मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया। शुक्रवार सुबह विभिन्न सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आलोक कुमार और सीएमएस डा. रतन कुमार सुमन…

Read More
home उत्तर प्रदेश पीलीभीत 

पीलीभीत में 14 से 21 अगस्त तक लगेगा ‘मेगा हेल्थ कैम्प’

पीलीभीत। माइक्रोब डायग्नोस्टिक लेबोरेट्री द्वारा 14 अगस्त से 21 अगस्त तक ‘मेगा हेल्थ कैम्प’ का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मेडिलाइफ कन्सल्टेशन सेंटर, स्टेशन रोड, महुवन बाग (एम.के. पाण्डेय हॉस्पिटल) में संचालित होगा। कैंप में ब्लड शुगर टेस्ट, थायराइड (T3, T4, TSH), CBC, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, विटामिन B12 व D3, HbA1c (शुगर का 3 माह का औसत) समेत कई आवश्यक टेस्ट रियायती दरों पर उपलब्ध होंगे। लैब संचालक आशीष मिश्रा ने जानकारी देते हुए…

Read More
home उत्तर प्रदेश पीलीभीत 

पीलीभीत में 15 अगस्त को भव्य स्वाभिमान तिरंगा यात्रा  का आयोजन

पीलीभीत। आज़ादी के 79वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अखिल भारत हिन्दू महासभा की ओर से 15 अगस्त को भव्य स्वाभिमान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे गौरी शंकर मंदिर से होगा जो विभिन्न मार्गों से होते हुए छतरी चौराहे के पास स्थित उर्मिल बारातघर पर संपन्न होगी। हिन्दू महासभा के जिलाअध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि यह यात्रा पूरे उत्साह के साथ नगर में निकाली जाएगी, उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह…

Read More
home उत्तर प्रदेश पीलीभीत बरेली 

देवीपुरा गौशाला लापरवाही मामला: ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित, कई अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

  पीलीभीत।देवीपुरा गौशाला विकासखण्ड मरौरी में भारी लापरवाही के मामले में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार शर्मा को उनके पदीय दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन न करने पर निलंबित कर दिया है। मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो में कई गौवंश मृत अवस्था में नजर आए। वीडियो में गौवंशों के शव समुचित तरीके से दफनाए बिना जलभराव वाले क्षेत्र में पानी में तैरते हुए दिखे। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर औचक निरीक्षण किया, जिसमें करीब 15…

Read More
home उत्तर प्रदेश बदायूं बरेली 

फेल होने के डर से लापता हुई नर्सिंग छात्रा, पिता को भेजा सुसाइड वीडियो

बरेली। थाना फरीदपुर क्षेत्र के बकैनिया गांव की नर्सिंग छात्रा सुधा यादव फेल होने के डर से घर से लापता हो गई। सुधा के परिजनों के अनुसार वह रोज की तरह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। कुछ देर बाद छात्रा ने अपने पिता को एक वीडियो भेजा, जिसमें वह कह रही है— “मम्मी-पापा, रिजल्ट खराब आया है, डांट के डर से मैं अपनी जान दे रही हूं”। वीडियो में सुधा को एक बोतल से तरल पदार्थ पीते हुए भी देखा जा सकता है।…

Read More
error: Content is protected !!