Latest Posts
   
home 

बरेली:आज़मगढ़ में प्रिंसिपल व क्लास टीचर को जेल भेजनें के विरोध में गरजे टीचर

नन्दकिशोर शर्मा@express views

मीरगंज। हाल ही में आजमगढ़ के एक स्कूल की छात्रा के बैग में मोबाइल मिलने पर कक्षा अध्यापक एवं प्रधानाचार्य ने एक छात्रा को डांट दिया था।जिससे आहात होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली।इस मामले में पुलिस द्वारा विना जांच किये प्रधानाचार्य एवं कक्षा अध्यापिका को जेल भेज दिया। प्रदेश भर में इस बात का विरोध किया गया। इसी क्रम में मीरगंज में प्राइवेट स्कूल शिक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष ओमकार यदुवंशी एवं वित्त विहीन शिक्षक महासभा के जिला उपाध्यक्ष प्रेम पाल गंगवार के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में टीचर्स ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार मीरगंज प्रज्ञा सिंह को सौपा।

ज्ञापन के माध्यम से वित्त विहीन शिक्षक महासभा एवं प्राइवेट स्कूल शिक्षा समिति ने कहा -कि इस प्रकार शिक्षकों पर अत्याचार किसी भी हालत में वर्दास्त नहीं किया जायेगा। पुलिस का शिक्षा विभाग के प्रति रवैया बेहद शर्मनाक हैं। सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के लिये जनपद की सभी तहसील स्तर पर ज्ञापन दिया गया हैं। मीरगंज में विद्यालय बंद पूरी तरह सफल रहा। सभी विद्यालय पूरी तरह बंद रहे। ज्ञापन देने के वाद टीचर्स ने तहसील गेट पर सांकेतिक प्रदर्शन भी किया। प्रेम पाल गंगवार, ओमकार यदुवंशी, सोनू गुप्ता, रमेश गंगवार, आदेश पाल, खोज करन गंगवार सहित बड़ी संख्या में कालेज के प्रबंधक /प्रधानाचार्य तथा सैकड़ों की संख्या में टीचर्स मौजूद रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!