Latest Posts
   
home 

बरेली:झमाझम बारिश से स्मार्ट सिटी बनी स्टुपिड सिटी।

  • शहर की सड़कें बनीं तालाब।
  • एसडीएम आवास भी हुआ जलमग्न।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। झमाझम बारिश से मौसम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। स्मार्ट सिटी की सड़कें तालाब बन गई। घरों में पानी घुस गया। वहीं बरेली कॉलेज गेट के पास सड़क धंसने से हड़कंप मच गया। फिलहाल सड़क के आसपास बेरिकेडिंग कर दी गई है।

जलमग्न एसडीएम आवास

शहर के अपेक्षा देहात में हुई अधिक बारिश से मीरगंज तहसील में भी बारिश का पानी भर गया। एसडीएम आवास भी जलमग्न हो गया।

हांलाकि बरेली में शहर और देहात क्षेत्र में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे पहले शनिवार दोपहर को हल्की बारिश हुई। रात में भी आसमान में बादल छाए रहे और बिजली गरजती रही। शहर की अपेक्षा देहात क्षेत्र में भमौरा, आंवला और सिरौली क्षेत्र में अधिक बारिश हुई है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!