Latest Posts

SSP ने लोगों को दिए गुम हुए 218 मोबाइल फोन

बरेली । सर्विलांस टीम ने लोगों के गुम हुए 218 मोबाइल बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कीमत 42 लाख बताई जा रही है। जिन लोगों के मोबाइल गुम हुए थे उन्हें आज एसएसपी ने अपने हाथों से मोबाइल लौटा दिए।
सर्विलांस ने लोगों द्वारा मिले मोबाइल गुम होने की शिकायतों के आधार पर 218 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह मोबाइल बरेली समेत अन्य जनपदों से बरामद किए गए हैं। आज एसएसपी घुले सुशील चन्द्रभान ने जिन लोगों के मोबाइल गुम हुए उनके मोबाइल वापस लौटते हुए कहा कि सर्विलांस टीम ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!