Latest Posts
   

कमिश्नर, IG, DM ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

बरेली। मण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता और जिलाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में आज स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया एवं सड़क सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई गई। छात्रों को यातायात जागरूकता रैली को स्टेडियम से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने उपस्थित जन समूह को यह संदेश दिया कि मानव श्रृंखला के आयोजन से प्रेरणा लेकर एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक की तरह व्यवहार करें और सड़क पर वाहन चलाते समय छोटी-छोटी सावधानियॉ बरतें एवं यातायात नियमों का पालन करें।
पुलिस महानिरीक्षक डॉ0 राकेश सिंह ने सभी छात्र/छात्राओं को यह संदेश दिया कि इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर सड़क पर चलते समय सभी यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें और अपने परिवार एवं मित्रों को भी जागरूक करें। 18 वर्ष से कम उम्र का कोई भी छात्र स्कूटी चलाकर स्कूल न जायें, ऐसा करने से दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है।
डीएम रविन्द्र कुमार ने सभी छात्र/छात्राओं को बताया कि सड़क सुरक्षा का मतलब, सड़क पर चलने वालों की सुरक्षा से है और यह केवल यातायात के नियमों का पालन करने एवं सड़क सुरक्षा की सावधानियों सहित वाहन को चलाने से सम्भव है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!