Latest Posts
   
home 

21 जुलाई को हिंदू युवक युवतियों का जरुर करेंगे सामूहिक निकाह :तौकीर रजा

बरेली। तौकीर रजा ने मंगलवार को फिर से यूटर्न ले लिया और कहा है कि वो 21 जुलाई को हिंदू युवक युवतियों का सामूहिक निकाह जरूर करेंगे.जिनका निकाह होना है उन लोगों ने पहले ही धर्म परिवर्तन कर लिया है वो तो केवल निकाह कराएंगे.किसी का धर्म परिवर्तन नहीं होगा. तौकीर रजा ने कहा कि मेरे लोगों को बुलाकर उन पर दबाव बनाया गया. उनसे झूठे वादे किए गए और उनसे ये लिखवाया गया. यह सब मेरी मर्जी के खिलाफ हुआ.ये लोग लिखकर देकर आए कि कार्यक्रम स्थगित किया जाता है लेकिन हमने जो तारीख दी थी, हम उस तारीख को ही अपना कार्यक्रम करेंगे.

बाकी लोग बिना परमीशन के किसी का भी धर्म परिवर्तन करवा सकते हैं. कानून अपने हाथ में ले सकते हैं.तौकीर रजा ने कहा, ‘हमें दुनिया को ये बताना है कि हिंदुस्तान में दो किस्म के कानून चल रहे हैं.एक वो कानून है जो मुसलमानों का उत्पीड़न करता है.और दूसरा वो कानून है जो बगैर मुस्लिमों को खुली छूट देता है कि वो कानून हाथ में लेकर कोई भी बदमाशी कर सकते हैं. हमारी पार्टी से तीन पदाधिकारी को निष्कासित किया गया है. यह वही लोग हैं जिन्होंने जिला प्रशासन से बीती रात मुलाकात की और अधिकारियों की बात मानकर उनके साथ सहमति की.

 

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!