Latest Posts
   
home 

पुलिस और बदमाशों की हुई मुठभेड़, दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

  • एक बदमाश के पैर में लगी गोली
  • सिपाही भी बाल बाल बचा कान के पास से निकली बदमाश की गोली


बरेली। पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया। लंबे समय से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले इन आरोपियों में एक बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हुआ। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिथरी चैनपुर में शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नकटिया रोड के पास घेराबंदी की। भीमपुर गौंटिया गांव के पास जब पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी आकाश बाल-बाल बच गए, जब एक गोली उनकी गर्दन के पास से गुजर गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पकौड़ी उर्फ प्रमोद के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

 

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!