Latest Posts

शराब के नशे में तालाब में डूबा चौकीदार! सुबह पानी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तालाब के पानी में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला, जिसे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर गांव वालों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतक की हुई पहचान
मृतक की पहचान रूमसिंह (60) पुत्र मनीराम, निवासी नंदगांव, थाना बिशारतगंज, बरेली के रूप में हुई है। रूमसिंह अलीगंज-सिरौली रोड पर स्थित जगमाल सिंह इंटर कॉलेज, सत्तारनगर में पिछले 6-7 महीने से चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। बताया गया है कि रूमसिंह की शादी नहीं हुई थी और उनके पास कोई संपत्ति भी नहीं थी।

देर रात से पानी में पड़ा था शव
स्थानीय लोगों के मुताबिक, शव देर रात से ही पानी में पड़ा होने की आशंका है। पानी में काफी समय रहने के बाद शव ऊपर उतराने लगा, तब सुबह लोगों की नजर उस पर पड़ी। सुबह तालाब की तरफ गए ग्रामीणों ने शव देखा तो शोर मचा दिया। खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंच गए।

शराब के नशे में थे रूमसिंह!
मौके पर पहुंचे सुरजीत निवासी कल्याणपुर, थाना अलीगंज ने बताया कि रूमसिंह शराब के नशे में थे। वह राजपुर कला में थे, वहां से सुरजीत उन्हें जगमाल सिंह इंटर कॉलेज, सत्तारनगर छोड़ गया था। इसके बाद उनका पता नहीं चला। आशंका है कि नशे की हालत में ही वह पानी में गिर गए और डूब गए।

मौके पर पहुंची पुलिस

ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्कूल मालिक को दी। सूचना पर मृतक के भाई प्रेमराज की लड़की के लड़के विनोद कुमार व सुरजीत मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अलीगंज नीरज कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से निकलवाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी।

7 महीने से कर रहे थे चौकीदारी, अब स्कूल में पसरा मातम
रूमसिंह के निधन से कॉलेज और गांव में शोक की लहर है। अकेले जीवन जीने वाले बुजुर्ग चौकीदार की इस तरह पानी में डूबकर हुई मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!