समाजवादी पार्टी ने डिम्पल यादव का जन्मदिन संविधान दिवस के रूप में मनाया
बरेली।समाजवादी पार्टी ने डिम्पल यादव का जन्मदिन संविधान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर पार्टी के नेता संजीव कुमार सक्सेना ने नारी सशक्तिकरण और संविधान की महत्ता पर जोर देते हुए “संविधान ज़िंदाबाद” नारा दिया। इस कार्यक्रम में पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए, जिन्होंने डिम्पल यादव के नेतृत्व की सराहना की और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। यह आयोजन संविधान और महिलाओं के अधिकारों को सम्मान देने के उद्देश्य से किया गया।