Latest Posts
   
home 

पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा अगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शहर में पैदल गश्त की गयी


बरेली। गुरुवार को पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र बरेली डॉ० राकेश सिंह एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली अनुराग आर्य द्वारा पुलिस बल के साथ रिजर्व पुलिस लाईन से चौपुला, बिहारीपुर चौकी, खलील तिराहा से होते हुए थाना कोतवाली तक पैदल गश्त की गई।
यह गश्त आगामी त्यौहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु आयोजित की गई। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूक किया और अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
बरेली पुलिस शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और आगामी त्यौहारों को सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
गश्त में पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं अन्य पुलिस अधीकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!