Latest Posts
   
home 

कुत्तों का आतंक, दो वर्षीय बच्चे पर हमला

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार को गांव लभारी में अब्दुल रहीम का दो वर्षीय पुत्र सैफुर अली कुत्ते के हमले का शिकार हो गया।कुत्ते ने अचानक बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। परिजनों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर ध्यान देने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!