Latest Posts
home 

पूर्णागिरि मेले से लौट रही किशोरी से रेलवे जंक्शन पर दुष्कर्म

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली में पूर्णागिरि मेले से लौट रही किशोरी से रेलवे स्टेशन पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां सिटी रेलवे स्टेशन के पास आउटर पर किसी ने 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया।

परिवार के साथ पूर्णागिरि से लौट रही एटा की 14 वर्षीय किशोरी से बरेली सिटी स्टेशन के पास किसी
व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। जिसकी सूचना पर जीआरपी ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे निजी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

बरेली सिटी स्टेशन के जानकारी अनुसार आरपीएफ स्टाफ के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे एक किशोरी बदहवास अवस्था में उनके पास आई और बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। आरपीएफ की सूचना पर जीआरपी की टीम किशोरी को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंची। एसपी जीआरपी भी मुरादाबाद से बरेली आ गए। तब तक किशोरी के पिता भी अस्पताल पहुंच गए।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!