Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

भ्रष्टाचार में संलिप्त मिले अधिकारी/कर्मचारी तो होगी कार्रवाई : DM

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनपद के समस्त अधिकारियों /कर्मचारियों को भ्रष्टाचार संलिप्तता पाए जाने के संदर्भ में सख्त निर्देश जारी किए है।
कहा कि किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की भ्रष्टाचार, गबन, हेराफेरी या वित्तीय अनियमितता में संलिप्तता पायी जाती है तो उक्त के विरूद्ध सख्त से सख्त सुनिश्चित की जाएगी।
DM द्वारा जनपद में हाल ही में 05 घोटालेबाज सचिवों की गबन सम्बन्धी शिकायत प्राप्त होने पर स्थिति को गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।
सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी ध्यान दें तथा शासन की मंशानुरूप जनपद में समस्त कार्यालयों में भ्रष्टाचार विहीन वातावरण बनाया रखना सुनिश्चित किया जाए।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!