Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

फतेहगंज पश्चिमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11.30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को 11.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी निवासी गिरफ्तार अभियुक्त आरिफ पुत्र आबिद हुसैन, निवासी मोहल्ला एक मीनार मस्जिद के पास, भोलेनगर, को रबर फैक्ट्री को जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 11.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरिफ इससे पहले भी मुकदमा संख्या 427/2025 धारा 8/21/27 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहा था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक उत्तराखंड से लाकर उसकी पुड़िया बनाकर बेचता था और इसी से मुनाफा कमाता था। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!