सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा
बरेली : सिटी मजिस्ट्रेट बरेली अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उनके इस अचानक उठाए गए कदम प्रशासनिक और राजनीतिक हलके में हड़कंप मच गया है। उनके इस्तीफे के पीछे धार्मिक नाराजगी और सरकारी नीतियों के प्रति विरोध को मुख्य वजह बताया जा रहा है।
अचानक हुए इस घटनाक्रम से प्रशासनिक व्यवस्था में असहजता देखी जा रही है और अधिकारी वर्ग इस निर्णय के निहितार्थों पर मंथन कर रहा है। शासन स्तर पर उनके त्यागपत्र पर आगे की कार्रवाई और स्वीकृति को लेकर प्रक्रिया जारी बताई जा रही है।
