Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

कमिश्नर को ज्ञापन देने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका। कांग्रेसियों ने जताया खेद

बरेली। किसान सत्याग्रह के 18 वें दिन कमिश्नर को ज्ञापन देने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका। कांग्रेसियों ने जताया खेद। जानकारी के अनुसार बरेली में किसानों का सत्याग्रह आंदोलन आज 18 वें दिन भी डॉ. हरीश गंगवार के नेतृत्व में जारी रहा। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 18 दिनों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
आज आंदोलनकारी किसान एडिशनल कमिश्नर श्रीमती प्रीति जायसवाल को अपनी समस्याओं से अवगत कराने एवं ज्ञापन सौंपने के उद्देश्य से जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया। किसानों का कहना है कि वे पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाना चाहते थे। इस घटनाक्रम पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने पुलिस के रवैये पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और ज्ञापन देने का अधिकार है। शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें प्रस्तुत करने जा रहे किसानों को रोकना अनुचित है।
कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए तथा उनके साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए ताकि वार्ता के माध्यम से आंदोलन का समाधान निकाला जा सके। किसानों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका सत्याग्रह जारी रहेगा।
किसान नेता तरुण पटेल ने कहा कि वे गोण्डा से किसानों की न्याय की लड़ाई में समर्थन देने बरेली पहुंचे हैं और जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलता, वे यहीं रहेंगे। किसान जिलाध्यक्ष विपिन पटेल ने कहा कि भारतीय किसान संगठन सत्याग्रह कर रहे किसानों को पूर्ण समर्थन देता है और उनके न्याय की लड़ाई अंत तक लड़ी जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पंडित राज शर्मा, असलम चौधरी, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, मुकेश वाल्मीकि, किसान नेता रमाकांत उपाध्याय, महेंद्र पाल गंगवार, राम भरोसे पाल, कमर गनी, मोहम्मद जकी, राम रतन गंगवार, राम बाबू, प्रताप सिंह, विपिन पटेल, खेम करण पांडा, सोमपाल, ओ.पी. गंगवार, अनुज गंगवार, दीपक वाल्मीकि, कमलेश ठाकुर, उल्फत कठेरिया, राकेश गंगवार, श्याम स्वरूप गुप्ता, कुंदन लाल गंगवार, सनी गंगवार, डॉ. दत्त राम, सतीश सैनी, राम भरोसे, जगदीश शरण, ठाकुर राजेश कुमार नारायण सिंह, ठाकुर राजेश कुमार सिंह, नरेश कुमार सहित अन्य किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!