Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राष्ट्रीय 

125वें प्रसिद्ध श्री रामनवमी महोत्सव मेले का विधायक ने किया फ़ीता काटकर उदघाटन

बरखेड़ा।आज शुक्रवार को रात्रि 9बजे कस्बा बरखेड़ा में मेला मैदान पर  125वें प्रसिद्ध मेला श्री रामनवमी महोत्सव का विधायक द्वारा फ़ीताकाटकर उदघाटन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल विधायक स्वामी प्रवक्ता नन्द अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से हमारी सदियों पुरानी परम्परा का मौजूदा एवं आने वाली पीढ़ियों को बोध कराती हैं, कि किस तरह मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम आम मानव बन कर समाज में पुत्र, पिता ,भाई ,राजा शिष्य के रूप में अपने हर किरदार को अपने कर्तव्यों की मर्यादा के अनुसार निभाया था।
मेला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मौर्य ने विधायक को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया ।मेला में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व्यवस्था सतर्क रही।
उदघाटन समारोह पर मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, भा जा पा जिला मंत्री नागेंद्र गंगवार,अमित कुशवाह, नामित सभासद लक्ष्मीकांत भोजवाल  सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ,मंच का संचालन अभिषेक गोस्वामी द्वारा किया गया।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!