Latest Posts
   
home पीलीभीत राष्ट्रीय 

हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजा भक्ति का स्वर, हिन्दू महासभा ने किया हनुमान चालीसा पाठ

पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा गुरुवार को अपने जिला कार्यालय स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन की नगर टीम ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भजन-कीर्तन के दौरान भगवान हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने भक्ति भाव से कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हनुमान जी शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, नगर महामंत्री प्रमोद कश्यप, हरिओम मिश्रा, कृष्णा साहनी, मनोज वर्मा, नरेंद्र श्रीवास्तव, राहुल देव, प्रदीप शर्मा, महेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार, महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, नगर टीम के सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!