Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

सरकारी स्कूलों को भूसा दान का आदेश, हर विद्यालय से 46 किलो चारे की मांग


रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बेसिक शिक्षा विभाग का एक आदेश चर्चा का विषय बन गया है। नवाबगंज के खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों को निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के भरण-पोषण के लिए भूसा दान करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, क्षेत्र के सभी 46 विद्यालयों को 46-46 किलो भूसा जमा कर पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। यह भूसा आवारा गोवंश के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाए और संबंधित रसीद कार्यालय में जमा कराई जाए।

आदेश में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बरती गई तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।

यह आदेश 22 मई  को खंड शिक्षा अधिकारी, नवाबगंज बरेली द्वारा जारी किया गया है। पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। विपक्षी दलों और सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया है कि क्या शिक्षकों का काम अब भूसा जुटाना भी हो गया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!