Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

मत्स्य विभाग के अन्तर्गत संचालित राज्य एवं केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग के अन्तर्गत संचालित राज्य एवं केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई।
डीएम ने कहा कि मत्स्य पालन विभाग द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है उनका लाभ सभी गरीब पात्रों को दिया जाए जिससे कि वह लाभान्वित हो सके।
सहायक निदेशक मत्स्य को निर्देश देते हुए कहा कि बाहर से कितनी मात्रा में मछली आ रही हैं तथा कितनी खपत हो रही है उसका एक सर्वे कराया जाए और इसकी बैठक हर दो माह में एक बार अवश्य की जाए।
मीरगंज निवासी मत्स्य पालक ने कहा कि उन्होनें उनकी जमीन पर हुए अवैध पट्टे की शिकायत 21 तारीख को की थी परन्तु अभी तक कोई निस्तारण नही हो पाया है जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये।
अधिशासी अभियन्ता नहर विभाग को निर्देश दिये कि ऐसी नदियां जो सूखने की कगार पर आ गयी हैं उनमें शीघ्र पानी भरवाया जाए।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!