Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली: एएनटीएफ को बड़ी कामयाबी, 1.30 करोड़ रुपये के प्रतिबंधित रसायनों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार


बरेली: बरेली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त 4 सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित ‘एसिटिक एनहाइड्राइड’  बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई है।

एएनटीएफ की छापेमारी में तस्करों के पास से 498.35 किलो एसिटिक एनहाइड्राइड बरामद किया गया है। ज्ञात हो कि एसिटिक एनहाइड्राइड एक प्री कर्सर केमिकल है, जिसका उपयोग नशीले पदार्थों के निर्माण में किया जाता है। इसके अलावा, पुलिस ने तस्करों के पास से 2 वाहन और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनका उपयोग वे तस्करी के नेटवर्क को संचालित करने के लिए करते थे।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ बरेली के शाही थाने में एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!