Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

व्यापारी की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कड़ी सुरक्षा के बीच भेजे गए जेल

​बरखेड़ा :क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर में सिगरेट न देने पर हुए विवाद के बाद वृद्ध दुकानदार की घर में घुसकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आज उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बीते मंगलवार की रात करीब 8 बजे नारायनपुर गांव के रहने वाले दुकानदार श्रीपाल गुप्ता की दुकान पर आरोपी पहुंचे थे। सिगरेट न देने को लेकर उपजे विवाद के बाद मुख्य आरोपी सुनील उर्फ भोला, उसके छोटे भाई सुशील और पिता महेंद्रपाल ने श्रीपाल गुप्ता के घर में घुसकर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
​इस हमले में श्रीपाल गुप्ता गंभीर रूप से लहूलुहान होकर मरणासन्न हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
​मृतक के पुत्र अवनीश की शिकायत पर पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों सुनील, सुशील और महेंद्रपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज गुरुबार को सुबह 7बजे तीनों आरोपियों को नारायनपुर गांव के पूरब स्थित पुराने शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी गांव के पास जंगल से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आज आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!