Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

मानक के अनुरूप स्वयं सहायता समूह न मिलने पर कोटा चयन बैठक निरस्त, अब दोबारा होगी खुली बैठक

पीलीभीत। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम सभा दियोहना में उचित दर दुकान के चयन को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया। यह कोटा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित निर्धारित किया गया था। हालांकि, शासनादेश के मानकों के अनुसार पात्र स्वयं सहायता समूह उपलब्ध न होने के चलते बैठक को निरस्त कर दिया गया।

जिलाधिकारी के निर्देशों एवं शासन की गाइडलाइन के अनुसार, राशन कोटे का आवंटन ऐसे स्वयं सहायता समूह को किया जाना अनिवार्य था जो 07 जुलाई 2020 से पूर्व गठित हुआ हो और जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं अनुसूचित जाति वर्ग से ताल्लुक रखती हों। खुली बैठक के दौरान जांच में इस मानक और अर्हता को पूरा करने वाला कोई भी स्वयं सहायता समूह सामने नहीं आया। इसके चलते अधिकारियों ने सर्वसम्मति से चयन प्रक्रिया को स्थगित करते हुए बैठक निरस्त घोषित कर दी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार अग्रिम तिथि निर्धारित कर पुनः खुली बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नियमों के तहत कोटा चयन की अगली कार्रवाई संपन्न होगी।

बैठक के दौरान एडीओ पंचायत नजरूल हसन, ग्राम पंचायत सचिव रमावीर गंगवार, ब्लॉक से बीएमएम, स्थानीय ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!