बरखेड़ा: वन्यजीवों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो कछुए बरामद
बरखेड़ा। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीवों के अवैध कारोबार में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो कछुए बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे चेकिंग के दौरान वीरेंद्र निवासी पीलीभीत, मोहम्मद सलीम और मोहम्मद हनीफ निवासी भिखारपुर, थाना सुनगढ़ी को पकड़ा गया।
आरोपियों के खिलाफ बरखेड़ा थाने में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई में पुलिस और वन विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
