तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बरखेड़ा ।कस्बा बरखेड़ा में 14 अगस्त की शाम गोपी कॉलोनी के पास गलत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल (UP 14 GW 9044) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से टक्कर मारकर मुकेश कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। डायल 112 पुलिस द्वारा उन्हें बरखेड़ा सीएचसी, फिर जिला अस्पताल और बाद में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 20 अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पिता तौलेराम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकरआवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।