Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

बीसलपुर: सियासत में हलचल, डॉ. रत्नेश गंगवार फिर सपा में शामिल

पीलीभीत।बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। बीसलपुर के चर्चित नेता डॉ. रत्नेश गंगवार ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल कर स्वागत किया।इस दौरान अखिलेश यादव ने डॉ. रत्नेश गंगवार को अपना पुराना साथी बताते हुए उनका स्वागत किया। उनकी पत्नी एवं जिला पंचायत सदस्य प्रियांका गंगवार का भी सपा परिवार में स्वागत किया गया। डॉ. रत्नेश गंगवार के साथ बीसलपुर से बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे थे। बताया गया कि उनके काफिले में करीब 50 से अधिक गाड़ियां शामिल रहीं।बीसलपुर से लखनऊ पहुंचे ग्राम प्रधानों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में अखिलेश यादव तथा डॉ. रत्नेश गंगवार के समर्थन में नारे लगाए और उनका आभार जताया। सपा में वापसी के बाद डॉ. रत्नेश गंगवार ने कहा कि वह पहले भी समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे हैं और आगे भी बीसलपुर में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।वहीं समर्थकों के बीच चर्चा है कि जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बीसलपुर में आयोजित होने वाले किसी बड़े कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। डॉ. गंगवार की वापसी से बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!