पीलीभीत:भारी बारिश व जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल कल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
पीलीभीत। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और स्कूल परिसरों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत बुधवार, 02 सितंबर को जनपद के कक्षा 01 से 08 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक कार्यालय आदेश के अनुसार, यह अवकाश जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सभी शिक्षा बोर्डों (यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई आदि) से मान्यता प्राप्त निजी व सरकारी स्कूलों पर प्रभावी रहेगा।
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।