अनियंत्रित होकर खाई में पलटा लकड़ी से भरा ई-रिक्शा, दो लोग गंभीर रूप से घायल
बरखेड़ा। क्षेत्र में लकड़ी से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें राहगीरों की मदद से बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ई-रिक्शा देवहना पट्टी गांव से लकड़ी लादकर नगरा चौराहे की तरफ जा रहा था।
जब ई-रिक्शा रामनगर के पास पहुंचा, तो वह अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे के समय ई-रिक्शा पर भारी मात्रा में लकड़ी लदी हुई थी।इस दुर्घटना में घायल हुए हैं,शंकर लाल ई-रिक्शा चालक -निवासी पिपरियाऔरमेघनाथ -निवासी पट्टी को घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों घायलों को पलटे हुए ई-रिक्शा और लकड़ियों के बीच से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने दोनों घायलों को तुरंत रामनगर के एक निजी चिकित्सक के यहाँ पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
