भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि बरखेड़ा मंडल प्रभारी हर्षित चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री सूरज श्रीवास्तव ने किया।मुख्य अतिथि हर्षित चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क एवं विभिन्न अभियानों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।इस अवसर पर जिला मंत्री अमित कुशवाहा, जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, मंडल उपाध्यक्ष उमा मिश्रा, दिनेश सिंह, शांति स्वरूप शर्मा, अभिषेक गंगवार, मंडल मंत्री सीमा ठाकुर, छोटेलाल मौर्य, कमलेश राजपूत, लालता प्रसाद लोधी, पोशाकी लाल, मंडल कोषाध्यक्ष टीकाराम वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक अमित गुप्ता, अर्जुन भोजवाल, रोहित राणा, शेर सिंह राठौर, अमित गुर्जर, राजेश गंगवार, फतेहबहादुर एवं सूरज देव सहित अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
