Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

दशहरा पर्व को लेकर पीलीभीत में पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

पीलीभीत। आगामी दशहरा पर्व और अन्य त्योहारों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीलीभीत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जनपद में कानून व शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से 14 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुकीर्ति माधव और क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी सुकीर्ति माधव ने नगर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गश्त करते हुए सुरक्षा तैयारियों की जमीनी हकीकत परखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश

त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।  शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों और चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की सघन चेकिंग और निगरानी करने के निर्देश दिए।

मिश्रित आबादी और संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जाए ताकि असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ रहे और आम नागरिक सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।
त्योहारों के मद्देनजर पीलीभीत पुलिस लगातार फ्लैग मार्च और गश्त कर रही है, जिससे आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा हो सके। प्रशासन ने लोगों से भी शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!