किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री को गांव के ही एक युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, क्षेत्र के एक गॉव निवासी ने बताया कि 15 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे उनकी पुत्री घर से लापता हो गई। आरोप है कि गांव का ही राजेश कुमार उसे अपने साथ ले गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि
युवक उनकी पुत्री के जेवर और 6,500 रुपये भी ले गया है।
पीड़ित पिता ने थाना बरखेड़ा पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युबक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।