Latest Posts
उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

दुर्गा जागरण: भक्तिमय माहौल में पूरी रात झूमे श्रद्धालु


​बरखेड़ा। हिन्दू जागरण संघर्ष समिति बरखेड़ा के तत्वावधान में स्थानीय केशव मैदान पर पांचवां विशाल दुर्गा जागरण नवरात्रि की अष्टमी पर अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरी रात देवी भजनों का आनंद उठाया।
रविवार रात्रि ठीक 9 बजे विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन के साथ जागरण का शुभारंभ किया गया। बरेली से आई किशोर एंड जागरण पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सुंदर और मनमोहक माता की भेंटें प्रस्तुत कीं। भजन गायिका आयुषिका अरोड़ा, देवा मुरादाबाद और प्रदीप सांवरिया की आवाज़ में सजे भजनों ने पूरे पंडाल के वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया। प्यारा सजा है तेरा द्वार भबानी, के भजनों जनों के बीच कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई विभिन्न देवी-देवताओं की सजीव झांकियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और समां बांध दिया।रात्रि के अंतिम चरण में तारा रानी की कथा संपन्न हुई, जिसके बाद कन्याओं को हलुआ चना का भोग लगाया गया।
अंत में पंडाल में मौजूद सभी भक्तों को हलुआ-चना का महाप्रसाद वितरित किया गया। इस विशाल आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी रात मुस्तैद और चौकस नजर आया। हिन्दू जागरण संघर्ष समिति के समस्त सदस्यों ने पूरी रात तन-मन से सेवा कार्य संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!