Latest Posts
Accidenthome उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में महिला समेत चार लोग घायल

Accident

​बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार महिला और बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
​मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव पिपरा खास निवासी प्रदीप गंगवार पुत्र लालाराम गंगवार और 10 वर्षीय शिवम पुत्र सत्यपाल अपनी ननिहाल में मां को भाई दूज पर छोड़कर क्योलाड़िया से अपने गांव वापस लौट रहे थे।
​इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर थाना क्योलाड़िया के गांव पेहाना निवासी अरुण पुत्र कन्हाई लाल और उनकी मां हीराकली पत्नी कन्हाई लाल सवार थे, से जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि मां-बेटे भी बरखेड़ा से भाई दूज पर्व मनाकर अपने गांव लौट रहे थे।
​बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा इलाज़ को लाया गया गया जहां सभी चारो घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में महिला समेत चार लोग घायल

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!