गाजीपुर कुंडा रामलीला महोत्सव में विशाल दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाया दमखम

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में चल रहे पांचवें 10 दिवसीय रामलीला महोत्सव मेले के चौथे दिन रविवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दोपहर में शुरू हुए इस दंगल में क्षेत्रीय और बाहरी जिलों से आए पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दांव-पेंच और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
