Latest Posts

युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप, नकदी व जेवर भी ले जाने की शिकायत

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तीन लोगों पर उसकी 24 वर्षीय पुत्रवधू को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। तहरीर के अनुसार, 13 नवंबर की रात करीब 12 बजे ग्राम पौटा कलां निवासी नबाब युवक विवाहिता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

आरोप है कि विवाहिता घर से 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई है। जब पीड़िता अपने पति के साथ शिकायत करने युबक के घर गई तो उसके घर के   दो लोगों ने गालियां देते हुये भगा दिया दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी हैं। क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यबाही की जा रही हैं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!