Latest Posts

 युवती के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी का  आरोप, तीन के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम पुरैना में एक युवती के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़िता रीना गंगवार, निवासी ग्राम पुरैना ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि  18 नवम्बर को गांव के ही रजत  आदेश और अरविन्द  ने उसके साथ मारपीट की।आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़िता ने थाने पहुंचकर कार्यवाही की मांग की। क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्यबाही की जा रही है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!