अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान, 7 वाहन सीज

बरेली। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 18 नवम्बर रात 10 बजे से 19 नवम्बर रात 2 बजे तक खनन अधिकारी मनीष कुमार द्वारा विशेष प्रवर्तन कार्रवाई की गई। जिसमें ग्राम रोठा, थाना सीबीगंज अंतर्गत अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया गया। चौकी परसाखेड़ा, थाना सीबीगंज अंतर्गत अवैध रेत खनन में संलिप्त 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया गया। थाना फतेहगंज पश्चिमी अंतर्गत अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा बिना वैध ISTP के परिवहन करते हुए 1 डंपर को सीज किया गया।
