Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

डॉo राघवेंद्र सिंह गंगवार नीमा के जिला अध्यक्ष घोषित

विनय सक्सेना@express views

पीलीभीत। गुरूवार को संतोष होटल में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा ) पीलीभीत की साधारण सभा बैठक में चुनाव आयुक्त वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अनिल सक्सेना ने सर्वसम्मति से डॉ राघवेंद्र सिंह गंगवार को नीमा पीलीभीत का अध्यक्ष घोषित किया।

निवर्तमान अध्यक्ष डॉ दुष्यंत त्यागी ने अपना कार्यभार आगामी सत्र 26- 27 के लिए डॉ प्रदीप अग्रवाल द्वारा प्रस्तावित व डॉ डी एन शर्मा तथा डॉ अश्वनी सचदेवा द्वारा अनुमोदित डॉ राघवेंद्र गंगवार को सौंप दिया। इससे पूर्व पिछले दो वर्षों का आय व्यय व्यौरा डॉ संजीव जौहरी ने प्रस्तुत किया।। साधारण सभा की बैठक में सदस्यों ने डॉ राघवेंद्र को आगामी वर्ष की कार्यकारिणी हेतु अधिकृत किया ।

आयोजित साधारण सभा में संरक्षक डॉ एस सी गुप्ता ने सभी को शुभकामनाएं दी और अंत में डॉ फहीम खान ने आभार व्यक्त किया। रात्रि भोज उपरांत कार्यक्रम समाप्त हुआ। बता दें कि नीमा कार्यकाल 2 वर्ष का होता है।

कार्यक्रम में डॉ अमित आनंद, डॉ मुरली मनोहर अग्रवाल ,डॉ दिनेश तिवारी, डॉ सचिन सक्सेना, डॉ मनोज गुप्ता, डॉ अफसर कुरैशी, डॉ मुकेश, डॉ विवेक सिंह, डॉ चंद्रशेखर ,डॉ अनिल मिश्रा, डॉ विजय कुमार सिंह, डॉ विवेक छतरी, डॉ मुकेश कुमार सक्सेना, डॉ कुलदीप आदि अनेकों चिकित्सक मौजूद थे।

 

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!