इलाज के अभाव में दुर्घटना में घायल अधेड़ ने एक माह बाद तोड़ा दम
बरखेड़ा। करीब एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए क्षेत्र के गांव मूसेपुर जयसिंह निवासी 47 वर्षीय रीतराम की आखिरकार इलाज के अभाव में मौत हो गई। आर्थिक तंगी और समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा न मिल पाने के कारण पीड़ित ने घर पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
करीब एक माह पूर्व 19 अक्टूबर को शाम के समय रीतराम अपने भतीजे मान सिंह के साथ मोपेड द्वारा अपनी पुत्री की ससुराल बर्रामऊ जा रहे थे तभी रास्ते में बररामऊ के पुल के आगे सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे । पिछले एक माह में परिवार ने आर्थिक तंगी से जूझते हुए भी रीतराम का सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में ईलाज करवाया लेकिन धन के अभाव में मृतक के परिवार वाले उसे करीब दो दिन पूर्व 17 नबम्बर को घर वापस ले आये जहां गुरुवार सुबह ईलाज के अभाव में रीतराम ने घर पर ही दम तोड़ दिया ।
भाई राकेश ने बताया, परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण वे महंगे निजी अस्पताल में इलाज का खर्च नहीं उठा सके। वहीं, सरकारी अस्पतालों के
चक्कर काटने के बावजूद उन्हें समय पर उचित इलाज और आवश्यक सहायता नहीं मिल पाई। मजबूरन परिजन उन्हें घर ले आए , गुरुवार सुबह उनकी अचानक
बिगड़ गई और इलाज के अभाव में उनकी मृत्यु हो गई। मृतक रीतराम के तीन लड़कियां है जिनमें एक ही शादी हो चुकी है जब दो लड़कियां 14 वर्षीय प्रिया और 9 वर्षीय ममता अभी छोटी है । रीतराम मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था ऐसे में घर के मुखिया की मौत के बाद परिवार पर जीवन यापन का संकट भी खड़ा हो गया है ।वहीं घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था पोस्टमार्टम के बाद परिवार ने रीतराम का अंतिम संस्कार छोटे भाई राकेश ने कर दिया है । क्षेत्राधिकारी बीसलपर राहुल पांडेय ने बताया कि इस मामले में बरखेड़ा थाने में ट्रैक्टर चालक श्रीकृष्ण निवासी लदपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई जिसे नियमानुसार आगे बढ़ाया जा रहा हैं।