Latest Posts

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

​बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायती पत्र देकर किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता की ​ शिकायत के अनुसार, 26 नवंबर 2026 को शाम करीब 5 बजे उसकी लगभग 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि जाते समय किशोरी घर से सोने-चांदी के आभूषण और 5000 रुपये नकद भी साथ ले गई।​परिजनों ने बताया कि जब वे किशोरी की तलाश करते हुए युवक के घर पूछताछ के लिए पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की, उन्हें भगा दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी।
​घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने बरखेड़ा थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा नाबालिग किशोरी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही हैं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!