Latest Posts
   
home 

दीपावली पर फूलों की दुकान में लगी आग, घण्टो बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड।

पीलीभीत। शहर में दीपावली की देर शाम फूलों की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के कई घंटों बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं। वहीं मौके पर आग की लपटें इतनी तेज थी कि पुलिस को यातायात बंद कराना पड़ा।

पीलीभीत के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रंगीलाल चौराहे पर स्थित फूलों की दुकान राजू फ्लावर में सोमवार देर शाम अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आस पास के लोगो ने सूचना दुकान मालिक राजू को दी।
जब दुकान मालिक मौके पर पहुंचे तो शटर से धुआं उठता देखा। इस बीच कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाई। घटना स्थल पर दमकल विभाग की गाड़ियां कई घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंच सकी।
सड़क किनारे स्थित दुकान से इतनी भीषण आग की लपटें निकल रही थीं कि पुलिस को सुरक्षा की दृष्टि से सड़क पर यातायात भी बंद कर आना पड़ा। पुलिस आग को बुझाने का प्रयास किया गया किन्तु सफलता नहीं मिल सकी। वहीं दुकान में लगी आग के तेज लपटों की चपेट में आने से विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे आस पास के इलाके की बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!