Latest Posts
   
home 

राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार को कोर्ट ने सुनाई तीन महीने की सजा,आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा मामला

  • विधानसभा चुनाव 2012 के दौरान संजय सिंह गंगवार पर दर्ज हुआ था केस
  • कोर्ट ने निजी मुचकले पर छोड़ा
राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार (फ़ाइल फोटो)

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना विकास एवं चीनी मिल के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार को एमपी एमएलए कोर्ट ने आज सजा सुनाई है। आचार संहिता उल्लंघन के दो अलग-अलग मामलों में तीन-तीन महीने की सजा संजय सिंह गंगवार को सुनाई गई है। इसके साथ ही उन पर दो दो हजार का आर्थिक दंड भी लगाया गया है।

संजय सिंह गंगवार वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी थे। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार पर वर्ष 2012 में दो मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि कोर्ट ने निजी मुचलके पर उन्हें छोड़ दिया गया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!