Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

नशा-मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. वंदना शर्मा

बरखेड़ा। HRP महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में नशा-मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहम्मद इलयास ने प्राचार्या डॉ. वंदना शर्मा की उपस्थिति में सभी छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय कर्मियों को नशा-मुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल और काटा केक

बरखेड़ा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरखेड़ा और ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए फल वितरित किए।इस दौरान आयोजित सभा में विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने स्वास्थ्य सेवाओं, मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों, रक्तदान शिविरों तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की…

Read More

सात बच्चों की मां को ले जाने का आरोप, विरोध करने पर पिता-पुत्र से मारपीट

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर एक अधेड़ व्यक्ति पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे 30 हजार रुपये भी साथ ले गई है। घटना 16 सितंबर की रात की बताई गई है।तहरीर के अनुसार, क्षेत्र के दूसरे गांव का रहने वाला देवेंद्र करीब 15 दिन पहले भी उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि देवेंद्र गांव में एक मढ़ी पर…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

चेकिंग और चालान की शिकायत पर भड़के बरखेड़ा विधायक, बोले- बंद कराइए यह चालान, अनर्गल परेशान किया तो मुझसे बुरा कोई नहीं

पीलीभीत/बरखेड़ा। कस्बे में बुधवार शाम आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब एक युवक ने मंच से माइक लेकर बरखेड़ा विधायक के सामने कस्बे की एक समस्या रखी। युवक ने गाजीपुर तिराहे पर कथित रूप से अधिक चेकिंग होने और चालान के डर से ग्राहकों के बाजार में नहीं आने की शिकायत की। युवक ने विधायक से कहा कि चेकिंग और चालान के चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है। शिकायत सुनने के बाद विधायक ने मंच पर मौजूद थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बरखेड़ा की ओर से निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले व्यापारी भाइयों को परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है। संगठन ने सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए मेले को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग की अपील की। नगर अध्यक्ष प्रिन्स भारद्वाज बजरंगी ने कहा कि मेले में आने वाले प्रत्येक व्यापारी का सम्मान…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नदी किनारे मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरों की नजर कंकाल पर पड़ी। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। नर कंकाल मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।सूचना पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया कंकाल काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। करीब एक…

Read More

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और गर्भपात कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए बरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत के अनुसार विवाहिता साजिया का निकाह 11 दिसंबर 2025 को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के कंचनपुरी निवासी रफीक उर्फ लियाकत के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य से अधिक खर्च कर…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व की मंजूरी के बाद 16 सितंबर को जारी जिलाध्यक्षों की सूची में पीलीभीत का नाम भी शामिल रहा। धर्मेश गंगवार अब तक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे जगदेव सिंह जग्गा की जगह संगठन का नेतृत्व करेंगे। धर्मेश गंगवार लंबे समय से सपा से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2010 में उन्होंने सपा के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था। इसके बाद भी वह पार्टी की गतिविधियों में…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। पशु चिकित्सक डॉ. कैलाश चंद्र व अमित ने गांव पहुंचकर गाय, बछड़ों और बैलों का टीकाकरण किया। इस दौरान पशुपालकों को बीमारी के लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए पशुओं के आसपास साफ-सफाई रखने तथा संदिग्ध पशु को अन्य पशुओं से अलग रखने की सलाह दी गई। चिकित्सकों ने कहा कि पशुओं में बुखार, त्वचा पर गांठ या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता दिखाई दे रहा है। समाजवादी पार्टी में वापसी कर चुके पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने स्थानीय निवासियों के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने और कथित अतिक्रमण हटवाने की मांग उठाई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि गांव बरहा स्थित गाटा संख्या 346-348 में राजस्व अभिलेखों में दर्ज पुराने रास्ते को दीवार खड़ी कर बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह रास्ता लंबे समय से आवागमन में इस्तेमाल होता…

Read More
error: Content is protected !!