Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

खेत जा रही महिला के सामने आया तेंदुआ, भागकर बचाई जान, ग्रामीणों में दहशत 

बरखेड़ा।शुक्रवार सुबह क्षेत्र के गांव नवादा महेश में तेंदुए की मौजूदगी की खबर से हड़कंप मच गया। गांव निवासी कौशल्या देवी सुबह करीब सात बजे खेतों की ओर जा रही थीं। चकरोड के पास पहुंचते ही उन्हें पॉपुलर के पेड़ों के पीछे से आहट सुनाई दी। महिला ने पीछे मुड़कर देखा तो एक वयस्क तेंदुआ घात लगाए बैठा था। तेंदुए को देखते ही महिला जान बचाने के लिए तेजी से गांव की ओर भागीं। गनीमत रही कि चकरोड और खेत के बीच तार फेंसिंग लगी थी, जिससे तेंदुआ महिला तक…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

UPI पर नए शुल्क ढांचे का कांग्रेस ने किया विरोध, प्रधानमंत्री को ₹2100 का उपहार देने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा UPI भुगतान व्यवस्था में नया शुल्क ढांचा लागू किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ के खिलाफ कांग्रेसियों ने अनूठा विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन के मौके पर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के माध्यम से 2100 रुपए का ‘उपहार’ भेजने का फैसला किया था, ताकि सरकार को नए प्रावधानों से आमजन और व्यापारियों को हो रहे नुकसान का अहसास…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

साइबर सेल की बड़ी कामयाबी, 31 लाख के 217 खोए मोबाइल बरामद

पीलीभीत। खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में पीलीभीत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपदीय साइबर क्राइम सेल और थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से 217 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 30 लाख 94 हजार 941 रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया और सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल के पर्यवेक्षण में की गई। साइबर टीम ने तकनीकी माध्यमों से…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

गोमती उद्गम स्थल से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ

मां गोमती के उद्गम स्थल पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव एवं महाआरती का आयोजन दीपोत्सव व महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने की ब्रह्मचारी घाट और गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के सेवा काल के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिले में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के प्रथम दिन मां गोमती के उद्गम स्थल पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव एवं महाआरती का आयोजन किया गया। गोमती…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

नशा-मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. वंदना शर्मा

बरखेड़ा। HRP महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में नशा-मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहम्मद इलयास ने प्राचार्या डॉ. वंदना शर्मा की उपस्थिति में सभी छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय कर्मियों को नशा-मुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल और काटा केक

बरखेड़ा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरखेड़ा और ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए फल वितरित किए।इस दौरान आयोजित सभा में विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने स्वास्थ्य सेवाओं, मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों, रक्तदान शिविरों तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की…

Read More

सात बच्चों की मां को ले जाने का आरोप, विरोध करने पर पिता-पुत्र से मारपीट

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर एक अधेड़ व्यक्ति पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे 30 हजार रुपये भी साथ ले गई है। घटना 16 सितंबर की रात की बताई गई है।तहरीर के अनुसार, क्षेत्र के दूसरे गांव का रहने वाला देवेंद्र करीब 15 दिन पहले भी उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि देवेंद्र गांव में एक मढ़ी पर…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

चेकिंग और चालान की शिकायत पर भड़के बरखेड़ा विधायक, बोले- बंद कराइए यह चालान, अनर्गल परेशान किया तो मुझसे बुरा कोई नहीं

पीलीभीत/बरखेड़ा। कस्बे में बुधवार शाम आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब एक युवक ने मंच से माइक लेकर बरखेड़ा विधायक के सामने कस्बे की एक समस्या रखी। युवक ने गाजीपुर तिराहे पर कथित रूप से अधिक चेकिंग होने और चालान के डर से ग्राहकों के बाजार में नहीं आने की शिकायत की। युवक ने विधायक से कहा कि चेकिंग और चालान के चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है। शिकायत सुनने के बाद विधायक ने मंच पर मौजूद थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बरखेड़ा की ओर से निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले व्यापारी भाइयों को परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है। संगठन ने सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए मेले को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग की अपील की। नगर अध्यक्ष प्रिन्स भारद्वाज बजरंगी ने कहा कि मेले में आने वाले प्रत्येक व्यापारी का सम्मान…

Read More
error: Content is protected !!