थानेदार बनने के लिये अब देना होगा इंटरव्यू
बरेली। थानेदार बनने के लिये अब इंस्पेक्टर और दरोगा को इंटरव्यू देना होगा। एसएसपी अनुराग आर्य ने रविवार को पुलिस लाइन में ऐसे ही दरोगा और इंस्पेक्टर को बुलाया था। उनसे सवाल जबाव किये गये। एसएसपी की क्लास में पास होने वाले पुलिस कर्मियों को ही अब थाने और कोतवाली की जिम्मेदारी दी जायेगी। जल्द ही बरेली के कई थाने और कोतवाली खाली होने वाली हैं। उनकी सूची तैयार होने लगी है। एसएसपी ने पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में ट्रांसफर को लेकर चर्चा की।
Read More