Latest Posts
   
home 

आकाशीय बिजली गिरने से दो घरों में हुआ भारी नुकसान

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी के सोहरा गांव में आज दोपहर को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो घरों में बिजली के इलेक्ट्रॉनिक सामान का हुआ भारी नुकसान। जानकारी के अनुसार विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सोहरा में आज दोपहर लगभग 12 बजे के करीब बारिश के दौरान परचूनी की दुकान चलाने वाले ताहिर मंसूरी के मकान में आकाशीय बिजली गिर गई। ताहिर मंसूरी की दुकान के ऊपर लोहे की राड कट कर नीचे गिर गई, लोहे की सरिया पर पर झंडा लगा हुआ था। झंडे के ऊपर पक्षी…

Read More
home 

समाजवादी पार्टी ने हर बूथ पर बी.एल.ए-2 नियुक्त करने के दिए निर्देश, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ ने मासिक बैठक में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिले की सभी विधानसभाओं के प्रत्येक मतदान स्थल (बूथ) पर बी.एल.ए-2 (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी जाएगी। बी.एल.ए-2 की जिम्मेदारी होगी कि वे निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची की शुद्धि एवं सुधार सुनिश्चित करें। इस…

Read More
home 

DM के निर्देश पर अस्पताल सीज,रिपोर्ट दर्ज

बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह के समक्ष आज जनसुनवाई के समय एक महिला व उसका पति पहुंचा।प्रार्थी ताहिर खान ने बताया उनकी पत्नी गर्भवती होने के कारण डिलीवरी होने के समय पर ए वन हॉस्पिटल निकट प्लाईवुड फैक्ट्री नैनीताल रोड भोजीपुरा में विगत 03 जून 2025 को भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने प्रार्थी की पत्नी का ऑपरेशन करके डिलीवरी करने को बताया, उक्त ऑपरेशन में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते प्रार्थी के बच्चे की ऑपरेशन के दौरान मृत्यु हो गयी। प्रार्थी की पत्नी के पेट (गर्भाश्य) से मृत…

Read More
home 

बरेली:11 साल की बच्ची से शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बरेली। नवाबगंज थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची से लंबे समय तक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पुलिस की हिरासत में लंगड़ाता नजर आया। मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई।

Read More
home 

सर्विलांस का जाल बिछाकर बरेली पुलिस ने बरामद किए 50 लाख के 265 मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर दिखी खुशी

बरेली। आम आदमी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई जब बरेली पुलिस ने 265 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस सौंप दिए। इन मोबाइलों की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस लाइंस के सभागार में शनिवार को आयोजित समारोह में जब एसपी सिटी ने मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए तो वहां माहौल खुशियों से भर गया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि एसएसपी अनुराग आर्य की पहल पर हर महीने गुम हुए मोबाइल ढूंढने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सर्विलांस…

Read More
home 

मरीज, व्यापारी और छात्र परेशान,अब पीलीभीत से दिल्ली व लखनऊ नाइट ट्रेन की उठी मांग, सोशल मीडिया पर तेज हुआ अभियान

Mohit johari@express views पीलीभीत। जिले में लंबे समय से एक अहम मांग उठ रही है। स्थानीय लोगों, छात्रों, मरीजों और व्यापारी वर्ग ने सरकार एवं रेलवे मंत्रालय से पीलीभीत से दिल्ली और लखनऊ के लिए रात्रि 10 बजे से 12 बजे के बीच ट्रेन चलाने की मांग की है। व्यापारियों व स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह ट्रेन सेवा शुरू हो जाती है तो यात्री रात में सफर कर सुबह-सुबह दिल्ली और लखनऊ पहुंच जाएंगे। इससे मरीजों को बड़े अस्पतालों तक समय पर पहुंचने, छात्रों को पढ़ाई के…

Read More
home 

दबंगों की पिटाई के दो दिन बाद ग्रामीण की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

बरेली।मीरगंज थाना क्षेत्र के खादर इलाके में दबंगों की पिटाई के दो दिन बाद एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान 44 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र … निवासी ग्राम समसपुर के रूप में हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। परिजनों के मुताबिक 3 सितंबर को गांव के ही जीतपाल सिंह ने ओमप्रकाश को बेरहमी से पीटा था। ओमप्रकाश थाने जा रहे थे, तभी आरोपी ने उन्हें बाजार के मैदान में रोककर दोबारा मारपीट की। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें मीरगंज कोतवाली…

Read More
home 

पीलीभीत: पुलिस की बड़ी कार्रवाई , बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत। थाना अमरिया पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान और अवैध असलहे भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी मासूम अली पुत्र रहमत अली, निवासी बरेली गेट मस्जिद जहूरीदीन, थाना गंज, जनपद रामपुर राशिद खां पुत्र रिजवान खां, निवासी ग्राम मुदिया मुकर्मपुर, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली शादाब अली पुत्र बड़े मुन्ने, निवासी ग्राम मुदिया मुकर्मपुर, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली पन्नू उर्फ विकास पुत्र महेन्द्र कुमार, निवासी…

Read More
home 

पीलीभीत: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा

पीलीभीत। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और चंपावत व उधम सिंह नगर से छोड़े गए पानी का असर अब पीलीभीत जनपद में दिखाई दे रहा है। बुधवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव और अपर जिलाधिकारी ऋतु पूनिया ने बीसलपुर क्षेत्र के अर्जुनपुर से गोबलपतिपुरा तक बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाढ़ग्रस्त गांवों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर संभव सहायता…

Read More
home 

बाढ़ में फंसी गर्भवती को प्रशासन ने दिलाई नई जिंदगी, सुरक्षित प्रसव से परिवार में खुशी

पीलीभीत। बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बढ़ेपुरा में जलभराव के बीच फंसी एक गर्भवती महिला को प्रशासनिक प्रयासों से समय पर अस्पताल पहुंचाकर सुरक्षित प्रसव कराया गया। जानकारी के अनुसार, गांव की एक महिला प्रसव पीड़ा से गुजर रही थी, लेकिन चारों ओर करीब चार फीट पानी भरे होने से परिजन उसे बाहर नहीं ले जा पा रहे थे। मामला जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल राजस्व व चिकित्सा टीम के साथ एंबुलेंस भेजने के निर्देश दिए। एसडीएम बीसलपुर की देखरेख में गर्भवती महिला को परिवारजन…

Read More
error: Content is protected !!